वैशाली/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ देसरी रोड सदापुर कुटिया के निकट अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने एक चार दिवारी में धक्का मार दिया। घटनास्थल पर दोनों युवक की मौत हो गई। घटना बीते रात्रि करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी।
मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर बनारसीपुर गांव का रहने वाला लक्ष्मी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार एवं उसका साढ़ू बताया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोग एवं पुलिस के द्वारा मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



