राज्यसभा के रण में भाजपा के आठ उम्मीदवार मैदान में, योगी समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विधान भवन में हुआ पर्चा दाखिल, पार्टी नेताओं और मंत्रियों की रही मौजूदगी
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश से घोषित सभी आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने विधान भवन पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के मंत्री मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सरकार और संगठन की एकजुटता भी नजर आई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी और बलदेव सिंह औलख समेत कई मंत्री व भाजपा नेता उपस्थित रहे।
भाजपा की ओर से आठ प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से प्रत्याशियों और मतदान को लेकर चल रही तैयारियों के बीच चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।




