सीएम योगी और भूपेंद्र यादव करेंगे वायु प्रदूषण पर मंथन
एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण की होगी समीक्षा
यूपी के संबंधित जिलों की तैयारियों पर चर्चा
उद्योग और निर्माण से होने वाले प्रदूषण पर बनेगी आगे की कार्ययोजना
लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर शुक्रवार को लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर बैठक आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे।
बैठक में एनसीआर के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में वायु प्रदूषण की स्थिति और उसे नियंत्रित करने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी।
खास तौर पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और अन्य स्थानीय स्रोतों पर नियंत्रण को लेकर चर्चा होगी।
बैठक में आगे की कार्ययोजना निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष समेत संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे।




