प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला में सम्मानित। बता दे की कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी परिश्रम कर अपने कर्मियों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में सभी पंचायत में अपने नेतृत्व में आवास सहायक व रोजगार सेवक के उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यालय में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए। इसको लेकर पूरे प्रखंड के कर्मियों सहित अंचल कर्मियों में हर्ष देखा गया।



