तिलौथू रोहतास /Etv News 24
इन्द्रपूरी, रोहतास स्थित अमलतास काॅलेज आफ एजुकेशन में बी०एड० कोर्स नये सत्र ( 2026-28) में प्रवेश प्राप्त किये छात्र छात्राओं का ओरियन्टेशन प्रोग्राम सम्पन्न हुआ ।दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री रणजीत सिंह ने एक शिक्षक बनने के गूढ़ तत्वों को विस्तार से बताया। महाविद्यालय की सचिव रत्ना चौधरी द्वारा नव प्रवेशित बी०एड० प्रशिक्षुयों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी प्रशिक्षण उपरान्त आदर्श शिक्षक कैसे बनेंगे। इस पर विचार प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय के वरिष्ठ ट्रस्टी यशवीर सिन्हा नें भी शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया । बी०एड० प्राध्यापक शशि कुमार शेखर नें बताया कि किस प्रकार से शिक्षा का वर्तमान स्वरूप आया, साथ ही बी०एड० पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की ।
राधा शान्ता कालेज के प्राचार्य डाॅ० अशोक कुमार सिंह नें अपने उद्बोधन में अपने स्वय॔ के शिक्षक बनने के बेहतरीन अनुभवों को साझा कर सभी को एक आदर्श शिक्षक बनने हेतु प्रेरित किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ० उदय नारायण सिंह नें अपने वक्तव्य में कहा कि प्रशिक्षु के रूप में निरन्तर आपका सर्वांगीड़ विकास किया जायेगा । महाविद्यालय की पूर्व छात्रायें नेहा, नन्दिनी व सोनल नें अपने शैक्षिक अनुभव सभी के साथ साझा किए । इस अवसर पर बी०एड० व डी०एल०एड० द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी ।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक धर्मलाल गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया । कार्यक्रम के उपरान्त नव प्रवेशित बी०एड० प्रशिक्षुओं को अलग अलग समूहों में बांटकर सम्पूर्ण महाविद्यालय का भ्रमण भी कराया गया। उनसे आगामी पाठ्यक्रम की चर्चा की गई और महाविद्यालय की अनुशासन नियमावली की भी जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में इस संस्था की उपाध्यक्ष रंजना सिन्हा, ट्रस्टी सलोनी सिन्हा, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मी व नव प्रवेशित बी०एड० प्रशिक्षु मौजूद रहे ।




