सांसद के वोट चोरी की करतूत से समस्तीपुर शर्मशार- सुरेंद्र
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर, एक बार फिर एनडीए सांसद शांभवी चौधरी की करतूत से समस्तीपुर शर्मशार हुआ है। इस बार सांसद द्वारा दोनों हाथों से वोट चोरी का विडियो वायरल हो गया है जो सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव आयुक्त मामले की जांच कर सांसद पर कारवाई करें।उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद की वायरल विडियो की चर्चा करते हुए कहा कि सांसद 6 नवंबर को पटना में अपने मंत्री पिता अशोक चौधरी एवं माता आदि के साथ वोट गिराने के बाद मिडिया से मुखातिब थी। इस दौरान पहले वे अपने दांये हाथ की स्याही लगी अंगूली दिखाई फिर मीडिया कर्मियों का ध्यान बांये हाथ की स्याही लगी अंगूली पर जाते ही अशोक चौधरी द्वारा इशारे को सांसद नहीं समझ सकी और तुरंत ही बांये हाथ की अंगूठी उठा दी। इस तरह से दो बार वोट गिराने का दोनों अंगूली में लगी स्याही की तस्वीर/विडियो कैद होकर वायरल हो गया।भाकपा माले नेता ने कहा है कि सांसद के दोनों हाथों की अंगुलियों पर लगी से सवाल उठता है कि क्या सांसद ने दो-दो बार मतदान किया है? सांसद के इस करतूत को लोकतंत्र विरोधी फर्जी मतदान मानते हुए समस्तीपुर को शर्मशार करने वाला मामला बताते हुए चुनाव आयुक्त से जांच कर मामले का पर्दाफाश करने एवं सांसद पर कारवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की पवित्रता किसी भी पद, व्यक्ति या राजनीतिक कार्ड से उपर है। दो जगह वोट गिराना सिर्फ सियासी आरोप नहीं बल्कि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर एक गंभीर प्रश्नचिन्ह है। हरेक नागरिक को केवल एक वोट का अधिकार है। चुनावी कदाचार चाहे किसी भी स्तर पर हो, बिहार में एक नई इबादत लिखने की राह में सबसे बड़ी बाधा है।चुनाव आयोग को इस असामान्य दृश्य की तुरंत व पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कारवाई कर लोकतंत्र में जनता की विश्वास कायम रखने करने की कोशिश करनी चाहिए।



