प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर शहर एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गया है। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार काशीपुर में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने दहशत का माहौल बना दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ले में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने धावा बोल दिया। लुटेरों ने बैंक के अंदर घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और फिर तिजोरी से करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के गहने और लगभग 15 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना की टीम के साथ सदर डीएसपी संजय पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।



