कोचस रोहतास/Etv News 24/रिपोर्ट/रमेश पांडेय
बलथरी पंचायत के बलथरी स्टैंड पर लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय शोभा की वस्तु बन कर रह गया है.इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोचस पश्चिमी के जिला पार्षद विनय पाल ने 15वीं वित्त आयोग मद से करीब 7.5 लाख रुपये से इसका निर्माण कार्य कराया था.लेकिन,विभागीय उदासीनता और जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैया के कारण दो वर्षों के बाद भी इसे चालू नहीं किया जा सका.लोगों की मानें तो सार्वजनिक शौचालय शुरू नहीं होने से बाजार से आने-जाने वाली महिलाओं को काफी फजीहत उठानी पड़ती है.विभाग के ढुलमुल रवैये से विक्षुब्ध लोगों ने इस मामले में रोहतास डीएम से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
क्या कहते हैं आसपास के लोग
1.मंदिर के समीप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कर धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है.इसकी जांच कर प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.नरेन्द्र सिंह,दुकानदार।
2.कोचिंग आने-जाने के दौरान सार्वजनिक शौचालय बंद रहने से आसपास के दर्जनों छात्राओं को काफी फजीहत उठानी पड़ती है.इस पर प्रशासन को पहल करनी चाहिए.सलोनी कुमारी,छात्रा।
3.सार्वजनिक शौचालय बंद रहने से यात्रा के क्रम में स्वास्थ्य बिगड़ने पर यात्रियों को काफी परेशानी होती है.इस दौरान उन्हें सड़क किनारे पनाह लेना पड़ता है.हरिशंकर यादव,बस कंडक्टर ।
4.विभागीय लापरवाही के कारण निर्माण के दो साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को शुरू नहीं किया जा सका है.इस पर जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए.सुरेश सिंह, ग्रामीणक्या कहते हैं प्रतिनिधि:सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कुछ तकनीकी अड़चनें उत्पन्न होने से ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं किया जा सका था.अगले एक पखवारे के भीतर इसे ग्राम पंचायत को सौंप दिया जायेगा।विनय पाल,जिला पार्षद, कोचस पश्चिमी।



