लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा पर हुई चर्चा
गांधी-नेहरू की विचारधारा और लोकतांत्रिक परंपराओं के महत्व पर विचार साझा किए
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी से हुई आत्मीय मुलाकात के दौरान उनके लंबे राजनीतिक अनुभवों और मार्गदर्शन के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संवाद में गांधी-नेहरू की विचारधारा के साथ ही राजनीति में वैचारिक प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखने के महत्व पर विचार साझा किए गए।
प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश की राजनीति में चार दशक से अधिक समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभवों से सीखने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। मुलाकात के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक समरसता और जनसेवा को राजनीति का महत्वपूर्ण आधार बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस संवाद को राजनीतिक अनुभवों से सीखने के साथ ही जनहित के विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया गांधी-नेहरू की विचारधारा के संदर्भ में हुई चर्चा ने राजनीति में सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक सद्भाव की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।




