प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर गांव के अशोक राय की किरना की दुकान में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान में रखें किराने के अधिकतर सामान अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। अन्य सामान दुकान में बिखरा पड़ा हुआ पाया गया! पीड़ित दुकानदार अशोक राय में चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एक आवेदन थाना अध्यक्ष को दी है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई जारी।



