प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के अंजना पंचायत के फुलहारा पंचायत भवन के छत पर से गुजरने वाली 440 बोल्ट तार की चपेट में आने के क्रम में एक 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया ।जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया। जहां झुलसे किशोर की पहचान फुलहरा गांव के पंकज झा का पुत्र मनीष कुमार 13 वर्ष के रूप में हुई ।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर छत पर खेलने के उद्देश्य गया था जहां बिजली की चपेट में आ गया। डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने दी।



