सासाराम (रोहतास) Etv News 24
दरिगांव थाना क्षेत्र में पत्रकार से मोबाइल झपटमारी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच मोबाइल और घटना में प्रयुक्त यमाहा R-15 बाइक बरामद की है।मामले के उद्भेदन में दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान अहम रहा। उनके नेतृत्व में गठित टीम ने जिला आसूचना इकाई के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपितों में छोटन कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार उर्फ लल्लू, संदीप कुमार और ऋषिकेश उर्फ राजा शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।




