प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान जितवरिया गांव के नूर मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद वकील, भगवानपुर गांव के सुरेंद्र सहनी के पुत्र 12 वर्षीय प्रिंस कुमार रामपुरा गांव के नंदकिशोर के पुत्र नौ वर्षीय गौतम कुमार व लदौरा गांव के महेश साह की पत्नी रामदुलारी देवी का इलाज चल रहा है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।



