प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
राजस्व महा अभियान में शिथिलता बरतने वाली कर्मियों पर होगी कार्रवाई, महा अभियान को सफल बनाने को लेकर अंचलाधिकारी प्रकोष्ठ में अंचल पदाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक में अंचल अमीन,सर्वे अमीन, अंचल कर्मी आदि मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी ने कहा कि राजस्व महा अभियान के तहत रैयतों को दी जाने वाली चार सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें पुरानी जमाबंदी में सुधार,छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करना, उत्तराधिकार बटवारा, उत्तराधिकार नामांतरण दाखिल खारिज के लिए विस्तारित प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान में रैयतों के घर-घर जाकर रैयतों के जमाबंदी का वितरण करना व प्रमाण पत्र वितरण करना, प्रपत्र का वितरण करने का निर्देश दिया गया। आगे सीओ ने बताया कि इसके आधार पर हल्का में लगने वाली शिविर रैयत अपना आवेदन दे सकते हैं। बैठक में काफी संख्या में कर्मी मौजूद थे।



