करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता प्रहैखंड प्रमुख रिंकी देवी ने किया । गत बैठक की समीक्षा के बाद कार्यवाही प्रारंभ की गई शुरू की गई । बैठक में मुखिया वरुण सिंह ने यह सवाल उठाया कि स्थानीय सीएचसी में मरीजों को कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं । जवाब में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार ने बताया कि सीएचसी में मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक एक्सरे मशीन आंख जांच , खून , पेशाब ,टूल्स , ऑक्सीजन , एम्बुलेंस , सफाई , 24 घंटे लाइट तथा सुरक्षा की व्यवस्था की गई है । सेवा के लिए चार चिकित्सक और 40 एएनएम कार्यरत है ।मुखिया अरविंद सिंह ने यह सवाल उठाया की प्रखंड में 4200 राशन कार्ड धारकों का नाम काट दिया गया है क्या वजह है। इस पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार के मानकों का अनुपालन नहीं करने के वजह से राशन कार्ड धारकों का नाम हटाया गया है । जिसमें इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने वाले, जीएसटी धारक , किसान सम्मन निधि की योजना से लाभान्वित होने वाले किसान तथा सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में सेवानिवृत्ति अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा योजना का लाभ लिया जा रहा था । आधार कार्ड से लिंक होने के कारण आय से अधिक संपत्ति की वजह से इनका नाम हटाया गया है । उन्होंने बताया कि इसके अलावे योजना में शामिल अन्य लोगों की जांच की जा रही है ।बीपीआरओ संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि 15 वीं वित्त योजना की राशि वित्तीय वर्ष 2025- 26 में उपलब्ध नहीं कराई गई है । फल स्वरुप योजनाओं को पारित करने का कोई औचित्य नहीं है । योजना की राशि के अभाव में पंचायत समिति सदस्यों में मायूसी छा गई ।बैठक में अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आगामी 16 से 20 सितंबर तक राजस्व महा अभियान का आयोजन किया गया है । जिसमें अंचल के कर्मी घर-घर रैयतों की समस्याओं का समाधान करेंगे ।मौके पर बीडीओ अजीत कुमार, सीडीपीओ रूबी कुमारी, उप प्रमुख धर्मशिला देवी , बीसी अशोक कुमार सिंह, बिजली विभाग जेई पीयूष कुमार मुखिया निरंजन चौरसिया, राजू सिंह, जग नारायण पासवान, साजदा खातून आदि शामिल थे ।



