पटना /डेस्क
एडिटर /वीके

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले की शुरुआत आज यानी गुरुवार 26 दिसंबर से हो गई है। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है, जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया को दमदार शुरुआत सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा ने दिलाई। कोंस्टास ने 60 रनों की पारी खेली। उस्मान ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन भी अर्धशतक जड़ चुके हैं। उनके साथ क्रीज पर स्टीव स्मिथ हैं। 3 मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी। गाबा में मैच ड्रॉ रहा था।



