तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू पेट्रोल पंप के मालिक नफीस अहमद ने पटना में आयोजित “योद्धा बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता” में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने जिले का नाम रोशन किया है। 03 मई 2026 को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने बॉडीबिल्डिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरऑल कैटेगरी में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। वहीं क्लासिक कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।नफीस अहमद की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की है।अपनी सफलता पर नफीस अहमद ने अपने सभी सहयोगियों, परिवार और अपने उस्ताद दानिश भाई का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक उमेश सिंह और शोबित भाई का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।



