ब्यूरो रिपोर्ट/सासाराम कार्यालय/Etv News 24
सासाराम: “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अन्तर्गत रामा जैन बालिका +2 उच्च विद्यालय धर्मशाला रोड, सासाराम के छात्राओं के साथ जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह, का संवाद कार्यक्रम डीएम कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम से पहले सभी छात्राओं को समाहरणालय परिसर अतंर्गत सभी शाखाओं यथा ग्रामिण विकास कार्यालय, जिला लोक शिकायत कार्यालय, वन स्टॉप सेन्टर कार्यालय, जिला पदाधिकारी का कोर्ट कार्यालय इत्यादि का भ्रमण कराया गया और सभी शाखाओं में सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।
तत्पश्चात, सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदया द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं से समाहरणालय में संचालित कार्यालयों के भ्रमण के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा छात्राओं के हित में प्रश्नोत्तरी श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परिक्षाओ यथा UPSC, BPSC इत्यादि से संबंधित जानकारी दी गई। इसी क्रम में छात्राओं ने आंशका जाहीर कि अपने स्तर से कठीन परिश्रम के बाद भी हमें प्रतियोगी परिक्षाओं में असफलता का डर सताता रहता है। छात्राओं कि शंका का समाधान करते हुए महोदया ने बताया कि आप सभी एक निश्चित समय-सारणी तैयार करते हुए गहन अध्ययन के साथ इतने अच्छे से तैयारी करें कि आप अपने लक्ष्य से न चुकें, और सफलता आपके कदम चूमें। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सदैव माता-पिता की आज्ञा से जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदया ने यह भी बताया कि शिक्षक आपके पथ प्रर्दशक होते है। अतः उनकी सलाह भी आपके जीवन में उतना ही आवश्यक है जितना माता-पिता की सलाह। वह आपके कौशल संबंधी सभी बातों कि जानकारी गहराई से रखते है।

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन सेछात्राएं काफी उत्साहित थीं। सभी छात्राओं ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रसन्नता जाहीर की। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, रोहतास, रवि प्रकाश सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक, WCDC, रोहतास, रामा जैन बालिका +2 उच्च विद्यालय धर्मशाला रोड, सासाराम, के शिक्षक भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के द्वारा चलाए जा रहें संवाद कार्यक्रम से रोहतास जिला के बेटियों के लिए महिला सशक्तिकरण के दिशा में एक सराहनीय प्रयास है बेटियां पढ़ेगी तो रोहतास जिला बढ़ेगा। जिला पदाधिकारी से छात्राओं के द्वारा किये जा रहें सीधे संवाद से बेटियां सशक्त एवं आत्मविश्वास के ओर अग्रसर होगीं। और ये कार्यक्रम विकसित रोहतास के मार्ग में एक दिन आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगी।




