प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में रविवार को भीषण सड़क हदसा हो गया। इस हादसे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां दोनों जख्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखनी मार्ग पर महादेव चौक के समीप की है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखनी पर महादेव चौक के समीप (SH 88 ) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें से एक की मोके पर ही मौत हो गई। जिसके स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महादेव चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाने में जुटी है।



