करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत चंद्रभान पुर गांव के समीप स्थित धर्मावती नदी में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत में स्नान करने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने मौत हो गई ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंद्रभान पुर निवासी राज नाथ सिंह यादव का 10 वर्षीय प्रपौत्र अजय कुमार अपनी मां के साथ स्नान करने के लिए धर्मावती नदी पर गया था । स्नान के बाद पूजा पाठ में वह व्यस्त हो गई । इस बीच अन्य बच्चों के साथ वह नदी में स्नान करने लगा । इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया । तैरना नहीं आने के कारण वह डूबने लगा । बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी । नदी में पानी अधिक होने के कारण किशोर का कहीं पता नहीं चला । काफी खोजबीन के बाद रात 8 बजे एक झुरमुट में फंसा किशोर का शव पानी से बाहर निकाल गया। जिसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया ।



