करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम चौथा पथ पर रविवार की देर रात वाहन जांच के दौरान एक ट्रक में ठुसकर तस्करी के लिए ले जा रहे 32 गायों को पुलिस ने बरामद किया है । इस आशय की जानकारी एसडीपीओ कुमार वैभव ने देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत नयका मोड़ के समीप वाहन जांच के क्रम में सासाराम की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक पूरी तरह त्रिपाल से पैक किया हुआ था । संदेह होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी । जिसमें 32 गायों को अमानवीय तरीके से मुंह व पैर मजबूत रस्सी से बांधकर एक के ऊपर एक लोड किया गया था । जिन्हें सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी । कागजात मांगने पर उन्होंने कोई पेपर उपलब्ध नहीं कराया फल स्वरुप चालक और तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया ।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक जाकिर खान पिता एनाउल खान ग्राम अगरा थाना डोभी जिला गया तथा तस्कर फुकेल पासवान पिता शिव व्रत पासवान ग्राम सोनबरसा थाना बराचट्टी जिला गया का निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया । बरामद सभी 32 गायों की मेडिकल जांच के बाद सासाराम में स्थित गौशाला में सुपूर्द कर दिया गया । ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है । इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारी जारी है ।



