प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पुलिस ने 15000 की राजस्व वसूली की। जगह-जगह चेकिंग अभियान।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल के साथ पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के सख्त निर्देश पर थाना क्षेत्र के मघुरापुर टारा से बिरौली घाट जाने वाली सड़क के माधोपुर भुआल में रविवार की सघन वाहन चेकिंग के दौरान 9000 की राजस्व वसूली की गई। वहीं दूसरी ओर सोमवार की सवेरे कल्याणपुर चौक पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान आवाजाही करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग में₹6000 की राजस्व उगाही की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि कुल 15000 की राजस्व वसूली करते हुए सरकारी खजाने को भरा गया। वाहन चेकिंग को लेकर अवैध वाहन चालकों में काफी हड़कंप देखा गया। कई वाहन पतली गली से निकलते भागे जिन्हें खदेड़ कर पुलिस वालों ने पकड़ कर पदाधिकारी के समक्ष लाया जिससे राजस्व की वसूली की गई।



