डेहरी ऑन सोन/Etv News 24
दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मदन कुमार को सम्मानित किया गया। स्थानीय बाबा चौहरमल धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच के अध्यक्ष संजय पासवान ने अंगवस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि आज बाबा चौहरमल धाम में मदन कुमार को सम्मानित कर मंच स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर के विकास में सहयोग करने तथा दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच को विभिन्न प्रदेशों में पहचान दिलाने में मदन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।



