प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
दो अनुमंडल पदाधिकारी की विदाई योगदान करने वाले अनुमंडल पदाधिकारी रोसरा का सम्मान कल्याणपुर मथुरापुर थाना अंतर्गत गजराज पैलेस में दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन वहीं दूसरी नये रोसरा अनुमंडल पदाधिकारी का सम्मान का आयोजन पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में स्थानांतरित दोनों पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए योगदान करने वाले नए अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्व के अनुमंडल पदाधिकारी की तरह क्षेत्र में कार्य करने की सलाह दी। रोसरा एक चैलेंजिंग अनुमंडल है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दो विजय महतो रोसरा अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री सोनल कुमारी का विभागीय आदेश अनुसार स्थानांतरण हो गया था इसी को लेकर दोनों अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी ने विदाई से सम्मान समारोह का आयोजन किया। वक्ताओं ने दोनों पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु स्वस्थ रहने की कामना की। वक्ताओं में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार राकेश कुमार शर्मा अपर अध्यक्ष दीपक कुमार झा शंभू सिंह एडिशनल एसपी संजय कुमार पांडे अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार आदि ने अपने संबोधन में विजय महंतों के कार्यकाल की काफी प्रशंसा की। प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर देवेंद्र कुमार अंचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विजय महतो की पदस्थापना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के अथक प्रयास से कल्याणपुर स्थित पुलिस अनुमंडल कार्यालय श्री महतों के आवास की व्यवस्था की गई। इनका कार्यकाल जनहित में काफी सराहनीय रहा। किसी भी कार्य को ये त्वरित सुलझाने का कार्य करते थे। जनता पार्टी की पकड़ थी । अन्य वक्ताओं में अमीन ओम विकास मोहम्मद शाहनवाज छोटू कुमार गावस्कर कुमार चंद्र प्रकाश गुड्डू पिंटू सिंह आदि ने अपनी नमन आंखों से दोनों पुलिस पदाधिकारी को विदाई दी। नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों के सहयोग से मेरा कार्य रोसरा अनुमंडल में पारदर्शी का पूर्वक होगी। मंच का संचालन विद्वान शिक्षक अनंत कुमार राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र प्रधान ने किया। इसी अवसर पर एक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



