प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत स्थित 15 वार्ड में विनोद दास की पत्नी लगभग 33 वर्षीय चार बच्चों की मां की संदेहात्मक का समाचार प्रकाश में आया है। सूत्रों के अनुसार मृतका की शब फंदे से लटकी हुई घर में पाई गई थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए खाने से दो पुलिस पदाधिकारी को दलबल के साथ भेजा गया। ग्रामीणों ने पदाधिकारी से कहा कि अचानक तबीयत खराब होकर उसकी मौत हुई है। इसीलिए शब को दाह संस्कार कर दिया गया। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई होगी।



