प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा गांव में भाजपा नेता प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू की अध्यक्षता में सभा परिसर में शनिवार की अपराहन शहीद सूरज नारायण सिंह की 118 जन्म जयंती स्मृति सभा दरभंगा के पोलो ग्राउंड में होने वाली 11:30 बजे दिन से स्मृति सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक सूरज का नाम रहेगा इनका नाम खासकर मिथिलांचल के लोग कभी भुला नहीं सकते आप सबों को मैं निमंत्रण देने आया हूं कि अधिक से अधिक संख्या में सभा में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। पूर्व सांसद के साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष उदय शंकर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। करणी सेवा के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चंदैल शाहिद पूर्व मुखिया विजय शर्मा लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता राजेश झा कृष्ण गोपाल शर्मा जदयू रामदेव महतो वार्ड सदस्य राजा बाबू मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिजीत सुरेंद्र ठाकुर सुभाष सिंह शशि भूषण शर्मा राकेश सिंह सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक संख्या में हम लोग 17 मई को दरभंगा पहुंचेंगे। धनबाद ज्ञापन अध्यक्ष ने किया।



