प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर चकमेहसी क्षेत्र में मारपीट में घायल के घर जाकर सांसद प्रतिनिधि व भाजपा के दोनों जिला अध्यक्ष ने ढांढस दिलाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बताने की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी निर्देश पर संसद के निजी सहायक सात्विक कुमार होली के सामने दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित 6 घायलों के घर जाकर घायलों से मिले। घायलों में चकमेंहसी पंचायत के वार्ड 2 नरेंद्र ठाकुर की लगभग 50 वर्षीय पत्नी रूपम देवी अधिक चोटील थी, सदर अस्पताल से इलाज करा कर घर लौटी थी उनसे मिलकर भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने में हर संभव सांसद प्रयास करेंगी। ललित सहनी के पुत्र गुड्डू कुमार, उनके बहनोई रोशन कुमार ग्रामीण चंदन कुमार सुनील सहनी राजा कुमार आदि से मिलकर सांसद प्रतिनिधि ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इनके जाने से घायलो में आशा जगी की हम सबों को न्याय मिलेगा। वहीं दूसरी घटना की जानकारी के बाद समस्तीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी व जिला अध्यक्ष शशिधर झा कार्यकर्ताओं के साथ घायलों व परिजनों से मिलकर भरोसा दिलाया कि आप सभी पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। भाजपा के नेता मुकेश कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विजय शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने भी क्षेत्र का दौरा कर घायलों के घर गए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। दूसरे पक्ष के मोहम्मद मुबारक से नेताओं की टोली मिली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बताने की दोनों पक्षों से प्राथमिक की दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि जांच निष्पक्ष की जा रही है। दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में कोई कसर नहीं की जाएगी। दूध का दूध पानी का पानी इंसाफ होगा।



