प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने मतदान केंद्र संख्या 230 के बीएल ओ से स्पष्टीकरण पूछते हुए 4 जुलाई के वेतन को अगले आदेश तक के लिए रोक लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया है कि विधानसभा चुनाव के गणन प्रपत्र का कार्य नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा है । 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है ,नहीं तो आगे की कार्रवाई के लिए जिला को लिखित पत्र भेजने की की बात कही।



