प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र स्थित बलहा गांव के एक देसी शराब कारोबारी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ गिरफ्तार किया।उसके पास से 2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से सहायक अवर निरीक्षक नौशाद अंसारी को दलबल के साथ भेजा गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गांव के ही स्वर्गीय महेंद्र राम के पुत्र पुनीत राम के रूप में की गई है।कांड दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।



