दो थाने की पुलिस क्रमशः कल्याणपुर चकमेहसी प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार के काफी समझाने के बाद सड़क यातायात बहाल दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही पुलिस शब को कब्जे में ले पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजी।
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पूसा कल्याणपुर मुख्य सड़क के लदौरा मुख सड़क के आगे कल्याणपुर की ओर से एक तेज रफ्तार की अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया स्कूटी पर सवार गांव के ही वार्ड 3 के 18 वर्षीय युवक सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र शिवम कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई स्कूटी के पीछे बैठे गांव के ही युवक मुकेश कुमार के पुत्र सुधांशु को हल्की चोट लगी। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। ठोकर मारने वाली ट्रक मघुरापुर टारा की ओर फरार हो गयी। सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, चकमहेसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव दलबल के साथ यातायात बहाल करने में लगे थे । पुलिस ने शब को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। जाम कर्ताओं का कहना था कि जगह-जगह ब्रेकर बन ठोकर मारने वाली बाहन के चालक को जल्दी गिरफ्तार किया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता राशि का 20,000 का चेक दिया। आवाजाही करने वाले वहां लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।



