करगहर रोहतास/ Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
विभागीय कार्यों में अभिरुची नहीं रखने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता की मिली शिकायतों के आलोक में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने का आदेश जारी किया है ।जिलाधिकारी के पत्रांक 1152 / 1 सितंबर 20 26 को जारी पत्र में कहा गया है कि मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सह प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक तथा विकास समन्वय समिति एवं निगरानी समिति (दिशा ) की बैठक में सदस्यों ने सीडीपीओ रत्न कुमारी के विरुद्ध अनियमितता व विभागीय कार्यों में अभिरुचि नहीं रखने जैसे एक दर्जन मामलों की शिकायतें की थी । जिसके आलोक में जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए सीडीपीओ करगहर व प्रभारी दिनारा के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है ।जारी पत्र में कहा गया है कि आईसीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक मे अनुपस्थित हो कर समीक्षा में बाधा उत्पन्न करने जैसे दर्जनों मामलों की शिकायतों के आलोक में निलंबित करते हुए करगहर सीडीपीओ को नोखा सीडीपीओ को तत्काल प्रभार सौंपते हुए जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया गया है ।आदेश के 12 दिनों बाद भी निलंबित सीडीपीओ ने प्रभार नहीं सौंपा । इस संबंध में पूछे जाने पर आईसीडीएस पदाधिकारी वनिता कुमारी ने बताया कि प्रभार सौंपने की प्रक्रिया चल रही है ।




