प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव में कार बैक करने के दौरान सड़क किनारे लकड़ी के बोटा में सट जाने के कारण कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से कार सवार दो व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया ।जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में लाया गया। घायल की पहचान बरहेता गांव के रविंद्र प्रसाद देव का पुत्र 42 वर्षीय नीरज भारद्वाज,व उसका मित्र वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव के अविनाश ठाकुर का पुत्र चंद्रमणि भारद्वाज के रूप में हुई है इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया कि नीरज की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



