प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से आम लोगों में हड़कंप मचा था। वायरल वीडियो में बाघ और चिता बताया जा रहा था। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम अलर्ट थी । दरअसल जिले के शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बाघ और चीता होने का अफवाह फैला हुआ था। शिवाजीनगर प्रखंड के कर्पूरी चौक के पास लोगों की भीड़ ने एक अलग प्रजाति के जानवर को काफी मशक्कत से खड़ही से पकड़ा। जिसके बाद बाघ और चीता का बच्चा होने की बात फैलते काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा। अलग प्रजाति के जानवर के बच्चे को पकड़े जाने के बाद पास के ही एक निजी विद्यालय के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। और पुलिस को सूचना दिया गया।इधर भीड़ में उपस्थित लोगों ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से क्षेत्र में बाघ और चीता होने का बात फैला हुआ है । खेतों में चीता के बच्चे जैसा जानवर देख लोगो ने खदेड़ कर पकड़ा। पकड़ने के दौरान उक्त जानवर ने दो तीन लड़कों को काटकर घायल भी कर दिया। वन विभाग की टीम को सूचना दिया गया। जिसके बाद बन विभाग की टीम गांव पहुंचकर पकड़े गए जानवर को अपने साथ ले गई। इधर ग्रामीणों की सूचना पर रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों ने बताया कि शिवाजी नगर क्षेत्र में बाघ और चीता रहने की बात अब तक तलाशी के दौरान अपवाह पाया गया है। कर्पूरी चौक स्थित पकड़ा गया अजनबी प्रजाति का जानवर का है । जिसे लोग देशी जंगली बिलाड़ भी कहते है। बन कर्मी ने बताया कि क्षेत्र में बाघ चीता का अफवाह होने कारण लोग इसे चीता का बच्चा समझ बैठे। लेकिन पकड़ा गया जानवर बाघ और चीता का बच्चा नहीं है।वन कर्मियों ने फिशिंग कैट बताया।



