नालंदा/बिहार/Etv News 24
नालंदा जिले में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के एक मामले का खुलासा किया है। आशा कर्मी की बहाली के नाम पर पैसे लेने के आरोप में PHC नगरनौसा के BCM मंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।निगरानी टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।



