प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए लाभ विद्यार्थियों के बीच मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बॉन्डों का वितरण किया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उर्वशी सिंह ने बताया कि 18 वर्ष पूर्व जिन लाभार्थी के नाम से बोंड निर्गत किया गया अवधि पूरा होने के बाद समारोह का आयोजन कर बौनड का वितरण किया गया। आगे विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप में दी गई गोद भराई पर भी चर्चा की गई।मौके पर विभिन्न पंचायत के मुखिया गण प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित सेविकाओं सहित मुखिया गण को दी।



