तिलौथू रोहतास /Etv News 24 /संवाददाता हैदर अली
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरैया तथा हुरका पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। हुरका पंचायत का आयोजन पंचायत सरकार भवन में किया गया, जिसमें मुखिया संजय चौधरी, सरपंच राम नारायण शर्मा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौतम कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे। कुल 35 आवेदन प्राप्त किये गए। सरैया पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंड सभागार तिलौथू में किया गया जो कि मो० जफर हुसैन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में बीडीओ अंकिता जैन,बीपीएम सैय्यद साकिबुल्लाह,जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य श्री संतोष शुक्ला,नागेन्द्र उर्फ जोखन पासवान उप प्रमुख तिलौथू प्रखंड, जिला नागरिक परिषद के सदस्य श्री शशि भूषण प्रसाद, श्री सुरेंद्र पासवान, अध्यक्ष, प्रखंड कार्यक्रम समन्वय समिति तथा ऋतुराज उपाध्याय, उपाध्यक्ष, प्रखण्ड कार्यक्रम समन्वय समिति, श्री संजय चौधरी मुखिया सरैया तथा श्री अमित कुमार उप मुखिया सरैया उपस्थित रहे। यहां कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि,साथ ही पंचायत, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे। दिनांक 21.07.2026 को ग्राम पंचायत सरैया एवं हुरका में आयोजित सहयोग शिविर में विभागवार प्राप्त आवेदन की विवरणीग्राम पंचायत सरैया-(1) आवास विभाग 03(2) श्रम संसाधन विभाग05,(3) विद्युत विभाग 02 (4) सामाजिक सुरक्षा कोषांग 02 (5) राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग03 (6) मनरेगा विभाग 07 (7) पंचायती राज विभाग 01 कुल योग -23ग्राम पंचायत हुरका-क्रम सं.(1) आवास विभाग 01 (2) श्रम संसाधन विभाग 05 (3) राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 05 (4) मनरेगा विभाग 02 (5)खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 04 (6) स्वच्छता विभाग 03 (7) सांख्यिकी विभाग 15,कुल योग – 35
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को विभागवार पंजीकरण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया।कुछ आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष लंबित आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई की जा रही है।सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।




