प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरण कर यथावत रखा जाए । 20सितम्बर 2025 को जिला समाहरणालय का घेराव।नल जल योजना मे चयनीत अनुरक्षक को नियमीत किया जाय |नल जल योजना मे चयनित अनुरक्षक को बकाया मानदेय का भुगतान कराई जाए। समस्तीपुर, खानपुर प्रखण्ड कार्यालय परिसर के बगल में बिहार राज्य अनुरक्षक संघ खानपुर समसीपुर की बैठक आयोजित कि गई। जिसकी अध्यक्षता जितेन्द कुमार ने किया व संचालन राजीव कुमार ने किया बैठक मे मुख्य अतिथि जितेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला अध्यक्ष बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समस्तीपुर , प्रवेक्षक विष्णुदेव महतो जिला सचिव बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समस्तीपुर मौजुद रहे।|बैठक मे पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरण कर यथावत रखा जाए, वार्ड पार्षद के द्वारा चयनित अनुरक्षक के चाभी छीनने एवं ताला तोड़वा कर पानी टंकी को चलवाने पर रोक लगाई जाय एवं चयनित अनुरक्षक को चाभी दिलवाई जाए, नगर निगम समस्तीपुर कार्यालय से मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना मे अनुरक्षक चयन का निकला लेटर उपलब्ध कराई जाए,नल जल योजना मे चयनित (अनुरक्षक ) पम्प ऑपरेटर, ग्रामीण, नगर निकायों, पी.एच.ई. डी.विभाग को बकाया मानदेय का भुगतान कराई जाय । नल जल योजना मे चयनीत (अनुरक्षक) पम्प ऑपरेटर ग्रामीण, नगर निकायों, पी.एच.ई. डी.विभाग को नियमीत कराई जाय। नल जल योजना मे चयनीत (अनुरक्षक ) पम्प ऑपरेटर को व्यक्तिगत (स्वय )के बैंक खाता पर भुगतान कराई जाए। नल जल योजना मे चयनित (अनुरक्षक) पम्प ऑपरेटर ग्रामीण, नगर निकायों, पी.एच.डी.विभाग को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। नल जल योजना नगर निकाय क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक /कर्मी का बकाया मानदेय का भुगतान कराई जाय। नल जल योजना नगर निकाय क्षेत्र पड़ने वाले अनुरक्षक /कर्मी को नीयमीत किया जाय। नल जल योजना नगर निकाय क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक /कर्मी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। ग्रामीण क्षेत्र नगर निकायों, पी.एच.ई. डी.विभाग मे ठीका प्रथा समाप्त किया जाए आदि मांग को लेकर 20सितम्बर2025 को जिला समाहरणालय का घेराव करने का फैसला लिया गया बैठक मे दीपक कुमार, ललित कुमार, राजीव कुमार राय, अरूण कुमार,अमित कुमार, रामदास पासवान, चन्दन कुमार, जितेन्द्र कुमार,संतोष कुमार, राजीव कुमार, शम्भू कुमार, अजीत कुमार ,विष्णुदेव महतो ,जितेन्द्र कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित हुए।



