सासाराम विस क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड से पांच-पांच पंचायतों का हुआ चयन,डीएम को लिखा पत्र
तिलौथू / रोहतास/Etv News 24
सासाराम विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना के तहत प्रत्येक घर में अनुदानित सोलर पैनल लगाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विधायक सह सदस्य बिहार विधान सभा 208-सासाराम (रोहतास) स्नेह लता कुशवाहा ने जिलाधिकारी रोहतास को पत्र भेजकर चयनित पंचायतों एवं विशेष गांवों की सूची उपलब्ध कराई है।दिनांक 09 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सासाराम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड से पांच-पांच पंचायतों का चयन किया गया है, जहां बिजली विभाग द्वारा प्रत्येक घर में अनुदानित सोलर पैनल लगाए जाने हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता बढ़ाना तथा लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करना है।मामाग्राम प्रखंड से अक्रमी, नहौना, करूप, दरीगांव और मोकर पंचायतों का चयन किया गया है। वहीं तिलौथू प्रखंड से तिलौथू पूर्वी, चितौली, चंदनपुरा, हुरका और रामडीहरा पंचायतों को सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा दोनों प्रखंडों से एक-एक विशेष गांव का भी चयन किया गया है, जिनकी आबादी लगभग 5000 है। मामाग्राम प्रखंड से धवड़ाढ़ गांव तथा तिलौथू प्रखंड से सरैया गांव को स्पेशल गांव के रूप में प्रस्तावित किया गया है। विधायक ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इन पंचायतों एवं गांवों में योजना का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



