प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बागमती का जलस्तर 1.5 इंच घंटा, मुजफ्फरपुर जिले से आने वाली पानी ने लोगों की तबाही बढ़ा दी। क्लोजर पंचायत के वार्ड 1 से लेकर 4, 13 व14 वार्ड पूर्ण रूपेण जलसे प्रभावित वार्ड पांच आशिक प्रभावित। कई जगह सड़कों पर पानी आने से प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय का संपर्क टूटा। लगभग 75 00 लोगों की स्थिति बाढ़ से प्रभावित। हल्का कर्मचारी ने सात लोगों को दिया पॉलिथीन। पूर्व मुखिया सहित कई लोगों ने जिला पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया।कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी का जल स्तर 1.5 रविवार की शाम तक इंच घटा है वहीं दूसरी ओर बाहर से आए पानी से लोगों की तबाही काफी बढ़ गई है। मुजफ्फरपुर जिले के पिरौछा गौस नगर औराई कटरा आदि गांव के पीछे से आए पानी को लेकर कलौजर पंचायत के वार्ड 1 2 3 4 13,14 पूर्ण रूपेण पानी से प्रभावित हो गए हैं वार्ड पंच आंशिक रूप से प्रभावित है। सरकारी नाव नहीं चल रही है लोग अपनी प्राइवेट नाव से कही कहीं दैनिक जीवन का काम करते हैं। पूर्व मुखिया कैलाश सहनी ने इसको लेकर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार अंचल पदाधिकारी शशि रंजन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभिलंब नाव की व्यवस्था सरकारी कराने की मांग जताई है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण मनोज राय वार्ड सदस्य वार्ड नंबर एक की सीता देवी महेंद्र सहनी उमानाथ सहनी साहित्य ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों के घर के पीछे से पानी बाहर से आया है हम लोग तबाह हैं। हल्का कर्मचारी मुकेश राय आए खाना पूरी करके साथ लोगों को पन्नी देकर चले गए। अब यह है स्थिति हो गई है कि हम लोगों को गांव से प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक संपर्क टूट गया है कई जगह सड़कों पर पानी आ गए हैं सहुरी पेट्रोल पंप के आगे मुजफ्फरपुर जिले के बांद्रा ब्लॉक होकर आने वाली सड़क पर भी पानी आ गया है। वहीं दूसरी ओर चकमेहसी थाने के सोमवार ढाला के आगे सड़क पर भी पानी चढ़ चुका है। बाढ़ से बत्तर स्थिति हो गई है। अचानक गांव में पानी आ जाने से लोगों को,आटा जलावन की समस्या उत्पन्न हो गई है। अभिलंब जगह-जगह जरूरत के अनुसार नाव की व्यवस्था की मांग जताई गई है।



