करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के समीप स्थित गोरेयां नदी के तटबंध पर पेड़-पौधे के झुरमुट में रविवार को एक युवती का शव फंदे से लटकाता देख पुलिस को सूचना दी । शव के नीचे बिखरे प्रमाण पत्रों को देख ग्रामीणों ने युवती की पहचान करते ही इस घटना को समझते देर नहीं लगी ।घटनास्थल पर युवती के प्रमाण पत्र , मोबाइल और चप्पल बिखरे पड़े थे। जमीन से आधा फीट की ऊंचाई पर पेड़ में फंदे से लटके शव का अधिकांश हिस्सा सियार और अन्य जानवरों ने नोंचकर आहार बना लिया था । सिर व गर्दन के नीचे तक मांस सड़ कर कंकाल के रूप में तब्दील हो चुके थे । शव से निकल रहे दुर्गंध से प्रतीत हो रहा था कि घटना विगत 10 दिनों पूर्व की है । स्थल पर युवती के सिर के बाल कटकर रखे गए थे । जो हत्यारा द्वारा अमानवीय तरीके से की गई जघन्य हत्या को वयां कर रहे थे । स्थल पर पहुंचे थाना क्षेत्र के देल्हुआं निवासी मृतका प्रिया कुमारी के पिता सोने लाल कुशवाहा ने मृतका के कपड़े , सोना का रिंग , मोबाइल और प्रमाण पत्रों से पहचान किया ।उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को उनकी पुत्री सूबेदार सिंह महाविद्यालय करगहर में पढ़ने के लिए आयी थी। जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो कहा गया कि रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर खोजबीन कर लीजिए । 29 ,30 सितंबर को खोजबीन के बाद यह पता चला कि गांव के ही केशनाथ चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चौधरी उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर शादी की नीयत से गायब कर दिया है । इस संबंध में 1 अक्टूबर को पुत्री का अपहरण करने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई । जिसमें पिता पुत्र व उसकी मां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतका के पिता ने बताया कि इस मामले में विगत 1 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी केशनाथ चौधरी को गिरफ्तार किया था लेकिन बिना पूछताछ किया शाम तक दबाव में यह कह कर छोड़ दिया कि लड़की का पता लगाइए । इस संवेदनात्मक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की होती तो उनकी पुत्री की हत्या नहीं होती । उन्हें पूरा विश्वास है कि आरोपी विकास कुमार चौधरी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया ।घटना की सूचना पर एसडीपीओ कुमार वैभव और एफएसएल की टीम पहुंच गई । जहां स्थल पर मृतका के बिखरे सामग्रियों की गहनता पूर्वक जांच की । एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में विगत 10 अक्टूबर को करगहर थाना कांड संख्या 321/ 25 दर्ज किया गया है । घटनास्थल पर बिखरे सभी सामग्रियों को सुरक्षित सील किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।



