करगहर रोहतास/मैनुद्दीन आलम Etv News 24
थाना क्षेत्र केअंतर्गत बकसड़ा गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है । घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार वैभव और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर नमूने एकत्रित किए । कैमूर जिला के बेलांव थाना अंतर्गत नौहट्टा निवासी गंगा दयाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में अपनी 21 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की शादी रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत बकसड़ा निवासी रविंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह से संपन्न किया था । शादी के कुछ ही दिनों बाद परिवार के लोग खुशबू से दो लाख रुपये मांगने दबाव का दबाव देने लगे । नई-नई शादी होने की वजह से यह बात उसने नहीं बताई । इसके कुछ ही दिनों बाद परिवारिक व्यवहार बदल गया और उसे प्रताड़ित करने लगे । मारपीट से तंग आकर बेटी ने सभी बातें बताई। इस पर उसके पिता और अन्य रिस्तेदार बकसड़ा आकर दामाद और उसके परिवार को समझने बुझाने का प्रयास किया लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हुआ। जब उन्हें बेटी से जानकारी मिली कि दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रहे हैं । यह सुनकर वे बकसड़ा आए । जहां दामाद और उनके पिता से मजबूरी व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि वे नहीं दे सकते । इसके कछ ही दिनों बाद शनिवार की देर रात परिवार के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी तथा हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को सीलिंग फैन में फंदा लगाकर लटका दिया । रविवार की सुबह बीमारी का नाटक कर उसे अस्पताल ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है ।एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के मामले में मृतका के पिता द्वारा आवेदन पत्र लिखा जा रहा है । आवेदन पत्र के आलोक में कार्रवाई की जाएगी । बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया ।



