प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर थाने से अवर निरीक्षक शब्बीर खान को पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में भेजा गया।जहां से पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी के दौरान 46.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसको लेकरथाने में कांड संख्या 148 / 25 बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज करते हुएअभियुक्त सैदपुर निवासी नारायण सहनी पिता रामवृक्ष सहनी वार्ड 10 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं दूसरी ओर चकमेहसी ने थाना क्षेत्र के सोरमार गांव से एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। जो नशा पान कर गांव में शोर मचा रहा था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नशेड़ी की पहचान गांव के ही श्याम साह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। थाने में सनहा दर्ज कर उत्पाद न्यायालय में भेजा गया।



