ETV News 24
Other

बांसा में अवैध पत्थर खनन करते चार गिरफ्तार

सासाराम

रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना के बांसा में अवैध पत्थर खनन करते चार लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारियों में बांसा के फैयाज अंसारी, राजेश साह, श्याम साह व करवंदिया के हीरामन राम शामिल हैं। चारो बांसा पहाड़ से पटिया के लिए पत्थर का खनन कर रहे थे। इस दौरान अवैध खनन बंद करने के लिए सुबह में मुफस्सिल थाना की पुलिस रास्ता का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। पुलिस को देख चारो भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद चारों ने पुलिस को बताया कि वे पहाड़ से पटिया के लिए पत्थर खनन करते हैं। इस कारोबार में सैकड़ो लोग लगे हुए हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की चारों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अवैध खनन रोकने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। रास्ता काटने पर विचार हो रहा है। खनन क्षेत्रों तक जाने वाले सभी रास्तों को काट देने से कोई अवैध पत्थर बाहर नहीं आ सकता है।

Related posts

छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

admin

बाल विवाह एवं दहेज के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के तहत मुखिया का प्रशिक्षण संपन्न

ETV NEWS 24

मुख्यमंत्री योगी के राज्य मे खुले आम घूम रहे अपराधी वहीं शासन व प्रशासन हो गये बौने बार – बार रेफ पीड़ित परिवार को मिल रही हैं, धमकियाँ

admin

Leave a Comment