प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 25 की तैयारी के क्रम में प्रखंड स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ पंचायत समिति भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व पदाधिकारी शशि रंजन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार चौरसिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उर्वशी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार श्रम परिवर्तन पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी व सभी कर्मी उपस्थित रहे। बैठक मेंकार्मिक,सामग्री,sveep,capf,amf, आचार संहिता, विधि व्यवस्था, प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन प्लान वं कई प्रकार के कोषांग के कर्मी उपस्थित रहे। पंचायत क्षेत्र में गाड़ी मालिकों की सूची तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया। मतदान केदो पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के जो भी तैयारी की जा रही है उसका भ्रमणकर व सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।



