समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर अंचल पदाधिकारी शशि रंजन व स्थानीय पुलिस थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा की नेतृत्व में दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। थाना परिसर से निकली फ्लैग मार्च कल्याणपुर मिर्जापुर चौक ध्रुवगामा रतवारा रामभद्रपुर तीरा पुलिस बल के साथ घूमती हुई थाना पहुंची। वहीं दूसरी ओर चकमहेसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सैदपुर चौक कुशियारी रतनपुर सोरमार रामापुर पुलिस बल के साथ गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फ्लैग मार्च के निकलने से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस के भय का माहौल होता है।



