एएसपी बृज नारायण सिंह की अगुवाई में कई विभागों ने किया अभ्यास आपात स्थिति से निपटने के बताए गए तरीके
मॉक ड्रिल के जरिए परखी गई तैयारियां, आमजन को जागरूक करना रहा मुख्य उद्देश्य
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर मे हवाई हमले और संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह की अगुवाई में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के माध्यम से बताया गया कि ऐसी परिस्थितियों में किस तरह सतर्कता बरतनी चाहिए और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।
इस दौरान आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी से काम लेने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस और संबंधित विभागों की तैयारियों को मजबूत करने के साथ ही आम नागरिकों को संभावित खतरे से निपटने के लिए जागरूक करना है।




