लंबे समय बाद पाकिस्तान से हुआ उच्चस्तरीय दौरा, मंत्री के बयान ने खींचा ध्यान
बोले- उम्मीद है, दोबारा गिला करने का मौका नहीं देंगे
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
भारत दौरे पर आए पाकिस्तान के मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक ने दोनों देशों के बीच लंबे समय बाद हुए उच्चस्तरीय दौरे को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। भारत की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”उम्मीद है कि आप दोबारा गिला नहीं करेंगे और हमारा आना-जाना लगा रहेगा।”
पत्रकारों ने किया सवाल तो कहा कि लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान की ओर से उच्चस्तरीय दौरा हुआ है। इस पर मुसादिक मलिक ने सहज अंदाज में जवाब देते हुए भविष्य में भी दोनों देशों के बीच संपर्क और आवाजाही जारी रहने की उम्मीद जताई।
उनके इस बयान को भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद की संभावनाओं के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों देशों के रिश्तों में लंबे समय से जारी तनाव और विभिन्न मुद्दों के बीच इस दौरे का कूटनीतिक महत्व भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मुसादिक मलिक के ‘आना-जाना लगा रहेगा’ वाले बयान ने इस यात्रा को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।




