प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मुजफ्फरपुर सीमा वर्ती क्षेत्र से लेकर सैदपुर चौक बूढ़ी गंडक तटबंध के मजबूती कारण के साथ-साथ चौड़ीकरण सड़क का कालीकरण का शिलान्यास बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने विधिवत किया। मौके पर पंचायत राज की मुखिया मिंटू देवी पति अजय दास सहित काफी संख्या में ग्रामीण गणमान्य पंचायत जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है जगह-जगह पुल पुलिया गली नली पीसीसी सड़क सड़कों का कालीकरण मिर्च के परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि पंचायत में कैंप लगाकर स्थानीय पदाधिकारी की उपस्थिति में की जा रही है। उनके संबोधन की शुरुआत होते ही उपस्थित लोगों ने महेश्वर हजारी जिंदाबाद के नारे लगाएं क्षेत्र का विधायक कैसा हो महेश्वर हजारी जैसा हो। आगे उन्होंने कहा कि कल्याणपुर क्षेत्र में भी जहां जो जरूरत थी उसका विकास तीव्र गति से हुआ है।



