चेनारी (रोहतास) Etv News 24
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि चेनारी थाना कांड संख्या- 73/26 दिनांक 24 फरवरी 2026 प्राथमिक अभियुक्त प्रिंस पासवान, पिता- रविंद्र पासवान ग्राम- बभनगांवा (कटरा), थाना- चेनारी, जिला- रोहतास को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कागजी कार्रवाई पूरा कर मंडल कारा सासाराम भेजा दिया गया है।



