प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर कुशवाहा चौक स्थित एक किराने की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों दुकान चदरे वाले किवाड़ का ताला काटकर घुस गए, दुकान में रखें सामानों में चावल के बोरे दाल ,चीनी, सहित अन्य सामग्री चुरा कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदार गांव के ही बिनय कुमार जब शनिवार की सवेरे दुकान पर पहुंचे तो देखा गेट का ताला कटा हुआ, पीड़ित दुकानदार ने इस घटना की जानकारी आसपास के कई लोगों को भी काफी संख्या में लोग जूटे। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस के पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह दलवल के साथ दुकान में जायजा लिया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई जारी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी थाना क्षेत्र के दौरान गांव में तीन दिन पूर्व एक किसान उमेश प्रसाद कुवर के घर अज्ञात चोर घुसकर घर में रखें जेबरात सहित नगदी 130000 चुरा कर फरार हो गये। अब तक पुलिस चोर के करीब नहीं पहुंच पाई।



